दमदारी के साथ, आपकी बात

जिला गंगा समिति, प्रयागराज द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

0

- Advertisement -

प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के विशेष अभियान के अंतर्गत जिला गंगा समिति, प्रयागराज द्वारा मुरली मनोहर जोशी इंटर कॉलेज, चाका में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा ज्ञानवर्धन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इसमें वैष्णवी भारतीय ने प्रथम, सृष्टि शुक्ला ने द्वितीय, पिहू मिश्रा ने तृतीय तथा प्रतीक कुमार ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता तिवारी द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्पीयरहेड लीडर श्री निर्मल कांत पाण्डेय विद्यार्थियों ने माँ गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने तथा गंगा नदी को प्रदूषणमुक्त करने की शपथ ली। उन्होंने संकल्प लिया कि वे स्वयं गंगा की स्वच्छता बनाए रखने में योगदान देंगे तथा समाज के अन्य लोगों को भी गंगा संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.