मजिस्ट्रियल जांच
नवजात बालक हिमांशु की मृत्यु के प्रकरण में 17 नवम्बर तक प्रस्तुत करें कथन एवं साक्ष्य
प्रयागराज 03 नवम्बर।
राजकीय बाल गृह (शिशु), प्रयागराज में आवासित नवजात बालक हिमांशु की चिकित्सा के दौरान हुयी मृत्यु के प्रकरण में जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रियल जांच हेतु नगर मजिस्ट्रेट को नामित किया है। नगर मजिस्ट्रेट श्री विनय कुमार सिंह ने बताया है कि उक्त प्रकरण के सम्बंध में साक्ष्य/कथन प्रस्तुत किए जाने हेतु दिनांक 23 अक्टूबर, 2026 तक की तिथि निर्धारित की गयी थी, परंतु किसी के भी द्वारा कोई कथन एवं साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया है। उन्होंने उक्त प्रकरण में पुनः एक अवसर देते हुए बताया है कि यदि किसी व्यक्ति/संस्था को कोई कथन एवं साक्ष्य प्रस्तुत करना हो, तो वह अधोहस्ताक्षरी के कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय/न्यायालय में दिनांक 17 नवम्बर, 2026 तक प्रातः 10ः00 बजे से सायंकाल 05ः00 बजे तक उपस्थित होकर अपना प्रस्तुत कर सकता है।