श्री श्री उत्तर मध्य रेलवे रामलीला कमेटी के राम कथा के मंचन में आज पांचवे दिन राम वन गमन के दृश्य का मंचन किया गया

श्री श्री उत्तर मध्य रेलवे रामलीला कमेटी के राम कथा के मंचन में आज पांचवे दिन राम वन गमन के दृश्य का मंचन किया गया उसके तहत कौशल्या जी व राजा दशरथ सभी खुशियां मना रहे थे और राम के राज्याभिषेक के लिए तैयारी कर रहे थे उसी समय कैकेई की दासी मंथरा ने कैकेकी को आकर के भरना शुरू किया की तुम राजा दशरथ से दो वरदान मांग लो और एक में राम को वनवास तथा दूसरे में भरत के लिए राजगद्दी नहीं तो भरत राजा नहीं बन पाएंगे। कैकेई उसके बहकावे में आ जाती है और वह कोप भवन में चली जाती है तथा अपने वस्त्र एवं जेवर इधर-उधर बिखेर कर कोपभवन में लेट जाती है जब महाराज दशरथ को यह बात पता चलती है तो वह उनके पास जाते हैं जहां कैकेई उनसे दो वरदान मांगती है एक में राम को 14 वर्ष का वनवास तथा दूसरे में भरत को राज गद्दी , दशरथ जी बहुत आहत होते हैं और उसको मना करते हैं परंतु कैकेई अपनी जिद पर कायम रहती है अंत में राम वनवास चले जाते हैं और उनके साथ लक्ष्मण एवं सीता भी आज्ञा लेकर वनवास के लिए प्रस्थान करते हैं । रास्ते में गंगा नदी पड़ती है जिनको पार करने के लिए नाव की आवश्यकता होती है तब केवट के द्वारा नाव उपलब्ध कराई जाती है और केवट राम जी के चरणों को धोकर उसका चरण अमृत लेकर ही नाव में बैठने की शर्त रखता है भगवान उसकी शर्त को मान लेते हैं और केवट की नाव पर चढ़कर गंगा पार करते हैं उधर जब भरत अपने ननिहाल से वापस लौटकर अयोध्या आते हैं तो वहां के बारे में जानकर बहुत दुखी होते हैं और वह राम को वापस लाने के लिए वन की ओर चले जाते हैं वहां पहुंचने पर लक्ष्मण जी को लगता है कि भरत सेना लेकर उनको मारने आ रहे हैं जिससे लक्ष्मण क्रोधित हो उठाते हैं परंतु राम के समझाने पर लक्ष्मण मान जाते हैं और जब भरत उनके पास आते हैं तो राम से वापस अयोध्या चलने की विनती करते हैं राम के मना करने पर उनका खड़ा हूं लेकर अयोध्या वापस आते हैं और खड़ाऊ को ही राजगद्दी पर रखकर 14 वर्ष उनके आने का इंतजार करते हैं कैकेई के अभिनय में शुभेंदु राय दशरथ में दिलीप केवट गुड्डू खान राम आदित्य लक्ष्मण रवि तथा सीता के रोल में अल्का ने अभूतपूर्व अभिनय किया जिससे सभी दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए।
इस अवसर पर कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री शिव नरेश, महासचिव सन्त कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष अरविंद पांडे डायरेक्टर प्रभाकर सिंह आदि सदस्य उपस्थित थे।

Comments (0)
Add Comment