दमदारी के साथ, आपकी बात

विकास, सुशासन एवं जनसेवा के नए आयाम

4

- Advertisement -

प्रयागराज 26 मई 2026


मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा नगर निगम प्रयागराज के नवनिर्मित एवं जीर्णोद्वारित सदन हाल का लोकार्पण।
नगर निगम पुस्तिका एवं विशेष स्मारिका ‘‘03 साल बेमिसाल‘‘ पुस्तक का विमोचन एवं लोकार्पण।
नगर निगम द्वारा 400 करोड़ लागत की लागत से कराये जा रहे विकास कार्यों काशिलान्यास एवं लोकार्पण।
प्रयागराज मेला प्राधिकरण द्वारा श्रद्वालुओं की सुविधा हेतु तैयार नवीन वेबसाइट का उदघाटन।
नगर निगम की 20 क्यू0आर0टी0 वाहनों का फ्ैलगऑफ।
स्वच्छतागृहियों को सफाई किट वितरण कर किया गया सम्मानित।

26 मई 2026 को मा0मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा फीता काट कर नगर निगम प्रयागराज के नवनिर्मित एवं जीर्णोद्वारित सदन हाल का लोकार्पण किया गया, साथ ही राष्ट्रपिता महात्मागॉधी को नमन करते हुए पुष्पांजली अर्पित की गयी। स्वच्छता के दृष्टिकोण नगर निगम की 20 क्यू0आर0टी0 वाहनों 2 जे0बी0 तथा रोबोट वाहनों को फ्ैलगऑफ कर रवाना किया गया। इसी के साथ ही मा0 नन्द गोपाल नन्दी, मा0 स्वतंत्र देवी सिंह जी, एवं मा0 महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी द्वारा संबोधन किया गया। तदोपरान्त मा0मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी मंचासीन हुए और कहा गया कि कुम्भ-2019 एवं महाकुम्भ-2025 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के उपरान्त संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की संख्या में उत्तरोत्तर वृद्धि हुई है। संगम स्नान एवं दर्शन के प्रति जनमानस की आस्था और उत्साह दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आज गंगा दशहरा के इस पावन पर्व पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पुण्य स्नान हेतु पधारे हैं, जिनके द्वारा संगम, रामघाट, दशाश्वमेध घाट एवं अरैल घाट सहित प्रमुख घाटों पर गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों द्वारा डुबकी लगायी जा रही हैं। इसके साथ ही प्रयागराज में नगर निगम के अथक प्रयास से कराये जा रहें निमार्ण कार्यो में रचे जा रहे इतिहास का वर्णन किया गया। उन्होंने बताया कि पिछले 9 वर्षों में वर्तमान एवं तत्कालीन मा0 महापौर के सानिध्य में विकास, सुशासन एवं जनसेवा के नए आयाम स्थापित किए गये जिसके निर्देशन में कार्यकारिणी समितियों एवं मा0 पार्षदगणों के सहयोग से नगर निगम द्वारा 400 करोड़ लागत की लागत से कराये जा रहे विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जा रहा है जो कि अकल्पनीय हैं।
इसकी क्रम में 05 स्वच्छतागृहियों एवं सफाई नायक को सफाई किट का वितरण मा0 योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किया गया जिसमें जैकेट, बूट ग्लब्स, मास्क, साबुन हेलमेट तथा वर्दी आदि की व्यवस्था की गयी थी। कार्यक्रम का संचालन अनीता सहगल द्वारा किया गया। अन्त में मा0 योगी अदित्यनाथ जी संगम के लिए प्रस्थान किया गया जहॉ उन्होंने ने जे0टी0 से (बोट के माध्यम से) संगम दर्शन किये साथ ही बडे हनुमान जी के दर्शन किये।
कार्यालय
नगर आयुक्त
नगर निगम प्रयागराज

Leave A Reply

Your email address will not be published.