दमदारी के साथ, आपकी बात

जिलाधिकारी ने धान खरीद की तैयारियों के सम्बंध में की समीक्षा बैठक

1

- Advertisement -

जिलाधिकारी ने धान खरीद की तैयारियों के सम्बंध में की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी ने क्रय केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित बनाये रखने के दिए निर्देश

छः क्रय एजेंसियों के माध्यम से 186 केन्द्रों पर होगी धान की खरीद

जनपद में 2,80,000 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य

धान विक्रय में किसानों न हो कोई परेशानी-जिलाधिकारी

शिकायत पाये जाने पर सम्बंधित क्रय केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध होगी कार्रवाई

प्रयागराज 03 नवंबर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में धान खरीद की तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में डिप्टी आरएमओ के द्वारा बताया कि 01 नवम्बर से धान खरीद का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जनपद में धान खरीद के लिए छः एजेंसियों के द्वारा कुल 186 क्रय केन्द्रों पर 2,80,000 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। धान खरीद करने वाली एजेंसियों में खाद्यय विभाग, पीसीएफ, यूपीएसएस, पीसीयू, नेफेड, भारतीय खाद्यय निगम तथा मण्डी समिति है।

बैठक में जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित कर लिए जाने का निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिया है। उन्होंने सभी सम्बंधित उप जिलाधिकारियों एवं डिप्टी आरएमओ को क्रय केन्द्रों का भ्रमणकर वहां पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने सभी केन्द्रों को क्रियाशील बनाये रखने के निर्देश दिए है। साथ ही साथ उन्होंने सभी क्रय केन्द्रों पर बोरे, नमी मापक यंत्र, पीने के पानी, किसानों के बैठने सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसानों को धान विक्रय करने में किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाये। उन्होंने कहा कि किसी भी क्रय केन्द्र से शिकायत नहीं आनी चाहिए। यदि किसी केन्द्र के सम्बंध में शिकायत पायी गयी और जांच कराये जाने पर शिकायत सही पायी गयी तो सम्बंधित केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराते हुए आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने किसानों को धान का मूल्य शासन द्वारा निर्धारित समय के अंदर अनिवार्य रूप से भुगतान करते हुए उनके खाते में प्रेषित किए जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने किसानों का अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराये जाने और उनका सत्यापन कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने रजिस्ट्रेशन के लिए किसानों को जागरूक किए जाने के लिए कहा है, जिससे कि अधिक से अधिक किसान अपना रजिस्ट्रेशन करायें। जिलाधिकारी ने बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने मार्केटिंग इंस्पेक्टर व अन्य अधिकारियों को नियमित रूप से क्रय केन्द्रों का भ्रमण करते रहने के निर्देश दिए हैै। इस अवसर पर डिप्टी आरएमओ सहित विपणन निरीक्षक तथा क्रय एजेंसियों के प्रतिनिधिगणों के अलावा सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.