दमदारी के साथ, आपकी बात

शुक्रवार को संगम सभागार में जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में उपायुक्त स्वतः रोजगार की अध्यक्षता में जिला क्रियान्वयन एवं अनुसरण समिति की बैठक आयोजित.

4

- Advertisement -

शुक्रवार को संगम सभागार में जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में उपायुक्त स्वतः रोजगार की अध्यक्षता में जिला क्रियान्वयन एवं अनुसरण समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक में उपायुक्त महोदया द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में पात्र लाभार्थियों को समूह में जोड़ने की प्रगति संतोजनक नही है विकासखंड मांडा सैदाबाद श्रृंगवेरपुर शंकरगढ़ एवं urwa के खंड विकास अधिकारी एवं ब्लॉक मिशन प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि समय से निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति करतने हेतु निर्देशित किया गया।

इसी प्रकार लखपति महिला कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त खंड विकास अधिकारियों को अपने विकास खंड से न्यूनतम पांच अच्छे उत्पादों को सूचीबद्ध करते हुए उनकी ब्रांडिंग पैकेजिंग एवं मार्केटिंग के साथ-साथ सफलता की कहानी बनकर आगामी बैठक में लेकर उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया! उपायुक्त स्वतः रोजगार द्वारा सभी BDO को निर्देशित किया गया कि विकासखंड में कार्यरत समूह के समस्त कैडरों के मानदेय का समय से भुगतान सुनिश्चित करें यदि कैडरों का मानदेय की डिमांड अभी तक जिले पर नहीं की गई है तो उन सभी की मांग दो दिनों के भीतर जिले पर भेज दें। जिला मिशन प्रबंधक द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि जनपद में गठित नवीन समूह के खाते कैंप लगाकर बैंकों से समन्वय स्थापित कर खोल जाएं

अंत में उपायुक्त स्वतः रोजगार महोदय द्वारा सभी खंड विकास अधिकारियों को विकासखंड स्तर पर भी माह में दो बार बैठक आयोजित कर बैठक की कार्यवृत जिले पर भेजे।
बैठक में समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.