दमदारी के साथ, आपकी बात

श्री श्री उत्तर मध्य रेलवे रामलीला कमेटी में नारद मोह, रावण तपस्या एवं श्रवण कुमार प्रसंग का मंचन

0

- Advertisement -

तालमेल एक्सप्रेस

प्रयागराज। श्री श्री उत्तर मध्य रेलवे रामलीला कमेटी में रविवार को नारद मोह, रावण तपस्या एवं श्रवण कुमार प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। नारद मोह प्रसंग में देवर्षि नारद की कठोर तपस्या से चिंतित होकर देवराज इंद्र कामदेव को उनकी तपस्या भंग करने भेजते हैं, लेकिन कामदेव सफल नहीं हो पाते। इसके बाद नारद मुनि को अपनी विजय का अहंकार हो जाता है। वे ब्रह्मा जी, भगवान शिव और अंततः भगवान विष्णु के समक्ष अपनी उपलब्धि का वर्णन करते हैं। भगवान विष्णु अपनी माया से लीला रचकर उनका अहंकार दूर करते हैं। वहीं, रावण, कुंभकर्ण एवं मेघनाद के प्रसंग में ब्रह्मा जी की तपस्या कर वरदान प्राप्त करने तथा रावण द्वारा भगवान शिव की कठोर तपस्या कर वरदान पाने का चित्रण किया गया। श्रवण कुमार प्रसंग में माता-पिता के प्रति उनकी सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का मार्मिक मंचन हुआ, जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष शिवनरेश, महासचिव संत कुमार वर्मा, संयोजक अरविंद कुमार पांडेय एवं निर्देशक प्रभाकर सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.