भव्य रूप से हुआ ‘यातायात माह-नवंबर 2026’ का शुभारंभ
- Advertisement -

दिनांक: 01 नवम्बर 2026 |
आज दिनांक 01 नवम्बर 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन कमिश्नरेट प्रयागराज में ‘यातायात माह-नवंबर 2026’ का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. लोकेश एम. मंडलायुक्त की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मनीष कुमार वर्मा जिलाधिकारी तथा पीयूष मोर्डिया पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज उपस्थित रहे। समारोह में डॉ. अजय पाल शर्मा अपर पुलिस आयुक्त कानून एंव व्यवस्था यातायात, श्री विजय ढुल, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय; मनीष कुमार सांडिल्य, पुलिस उपायुक्त यातायात तथा पुष्कर वर्मा, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात की विशिष्ट उपस्थिति रही।
उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत मंडलायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया तथा कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारी गण एवं विशिष्ट अतिथियों तथा सिविल डिफेन्स, एनसीसी डीसीपीसी, ऐण्टी क्रप्सन, स्वदेश सेवा संस्थान, भागिरथी सेवा संस्थान, सुदर्शन समाज सेवा एव व्यापारिक संगठनो, विद्यार्थियों व मीडिया बन्धुओं तथा जनमानस को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने, सुरक्षित वाहन चलाने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के संबंध में संबोधित किया गया।
