शिक्षक वर्ग ने काली पट्टी बांध कर किया शिक्षण कार्य
- Advertisement -

तालमेल एक्सप्रेस
प्रयागराज। फुपुक्टा के आवाह्न पर प्रदेश-व्यापी आन्दोलन के क्रम में महिला सेवा सदन डिग्री कॉलेज, प्रयागराज में विगत तीन दिनों से क्रमश: 02, 03 तथा 04 नवम्बर 2026 को महाविद्यालय के शिक्षक वर्ग ने काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य किया तथा अपनी पुरानी मांगों के प्रति ध्यान आकृष्ट किया। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली , राज्य कर्मियों की भांति शिक्षकों को भी चिकित्सीय अवकाश की सुविधा , सेवानिवृत्त आयु 65 वर्ष किये जाने , नेशनल इंक्रीमेंट, फ़ीडर कैडर , सेल्फ़ फ़ाइनेंस शिक्षकों के विनियमितिकरण सहित 30 लम्बित मांगों के समर्थन में शान्ति पूर्ण प्रदर्शन किया। अतः ऐसी आशा पायी जाती है कि शासन इस पर शीघ्र निर्णय लेगा।
प्रदेश के अनुदानित महाविद्यालयों में 02 से 05 नवम्बर तक चल रहे इस विरोध कार्यक्रम के अन्तर्गत शिक्षक वर्ग काली पट्टी बांध कर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।
महाविद्यालय में इस विरोध कार्यक्रम में आराधना कुमारी, इतिहास विभाग, डॉ० आकृति मिश्रा, गृह विज्ञान विभाग, श्रीमती प्रीति सिंह, हिन्दी विभाग तथा संजय वर्मा पुस्तकालयाध्यक्ष उपस्थित रहे।