दमदारी के साथ, आपकी बात

सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव से मचा कोहराम, 7 महिला श्रमिकों की मौत, 65 से अधिक घायल।

0

- Advertisement -

तिरुवल्लूर (तमिलनाडु)। तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में स्थित एक सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव की दर्दनाक घटना सामने आई है। हादसे में 7 महिला श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि 65 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें 9 मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में गैस रिसाव के बाद अफरा-तफरी मच गई।

प्रभावित श्रमिकों को तत्काल अस्पतालों में भर्ती कराया गया। 46 घायलों का इलाज वेल्स अस्पताल में और 21 लोगों का इलाज वेंकटेश्वरा अस्पताल में चल रहा है। गंभीर रूप से बीमार 9 मरीजों को बेहतर उपचार के लिए चेन्नई के गवर्नमेंट स्टेनली मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना के बाद राहत और बचाव कार्य में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम ने सहयोग किया। राज्य सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। हादसे में जान गंवाने वाली सभी श्रमिक महिलाएं थीं, जिससे इलाके में शोक की लहर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.