अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा खनिज विभाग, प्रयागराज का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
- Advertisement -

आज दिनांक 31.10.2026 को उपमा पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा खनिज विभाग, प्रयागराज का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के द्वौरान कार्यालय अध्यक्ष श्री के०के० राय, ज्येष्ठ खान अधिकारी, प्रयागराज एवं कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रयागराज द्वारा कार्यालय के विभिन्न पटलो के साथ-साथ कार्यालय की साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया गया, जिससे व सन्तुष्ट रही। निरीक्षण के दौरान पटल सहायको से सभी उनके पटलो से सम्बन्धित वार्ता भी की गयी।

निरीक्षणोपरान्त खनिज विभाग के विभिन्न योजनाओ एवं बिन्दुओ पर ज्येष्ठ खान अधिकारी के साथ समीक्षा भी की गयी। निरीक्षण एवं समीक्षा के दौरान उनके द्वारा निर्देश प्रदान किये गये कि खनन विभाग राजस्व अर्जित करने वाला प्रमुख विभाग है
अतः शासन द्वारा दिये गये लक्ष्यो के अनुरूप प्रति माह राजस्व अर्जित करते हुए शत-प्रतिशत पूर्ति करना सुनिश्चित करे तथा समय-समय पर शासन एवं निदेशालयो से प्राप्त निर्देशो का भी अनुपालन सुनिश्चित करे।
(उपमा पाण्डेय)
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)
प्रयागराज ।