दमदारी के साथ, आपकी बात

प्रयागराज के युवाओं ने “एक राष्ट्र–एक चुनाव” पर सदन में रखे अपने विचार, युवा संसद में गूंजा युवाओं का आत्मविश्वास

1

- Advertisement -

प्रयागराज, 01 नवम्बर 2026
युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार, मेरा युवा भारत, प्रयागराज द्वारा उप निदेशक जागृति पाण्डेय के निर्देशन में आज नगर निगम प्रयागराज के सदन सभागार में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग -2027 के अंतर्गत “विकसित भारत युवा संसद” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रयागराज के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से माय भारत पोर्टल के माध्यम से स्क्रीनिंग के उपरांत आए लगभग 80 चयनित युवा प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का विषय “एक राष्ट्र–एक चुनाव (One Nation–One Election)” रहा, जिस पर युवाओं ने अपने विचार, तर्क एवं दृष्टिकोण प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था, चुनावी प्रक्रिया तथा राष्ट्रहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर अपनी समझ एवं तार्किक क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों की गूंज में एक राष्ट्र एक चुनाव पर विभिन्न पहलुओं पर विचार रखे गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रयागराज के महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी तथा विशिष्ट अतिथि प्रयागराज नगर निगम के नगर आयुक्त तथा आई० ए० एस० सीलम साईं तेजा रहे। महापौर ने राष्ट्र भावना को समाहित करते हुए एक राष्ट्र एक चुनाव जैसे बदलाव को देशहित में सुधार के रूप में समर्थन किया। एक राष्ट्र एक चुनाव से पूरे राष्ट्र को एक सम्यक रूप मिलेगा।
उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में युवाओं की सक्रिय भागीदारी, जिम्मेदार नागरिकता एवं राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका पर जोर दिया। वहीं नगर आयुक्त प्रयागराज सीलम तेजा ने कहा कि यदि राजनीति भविष्य तय करती है तो युवाओं को अपने भविष्य की राजनीति स्वयं तय करनी चाहिए एवं इसमें रुचि लेनी चाहिए।

पांच सदस्यीय निर्णायक मंडल पैनल के समक्ष हुआ प्रभावी प्रस्तुतीकरण:

युवा संसद में प्रतिभागियों ने पांच सदस्यीय ज्यूरी पैनल के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत किए। ज्यूरी पैनल में—

  • डॉ. अरविंद कुमार मिश्रा, प्रोफेसर, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज
  • श्री कमलेश नारायण दुबे, सेवानिवृत्त अधिकारी
  • डॉ. आर. पी. सिंह, राजनीति शास्त्र एक्स्पर्ट प्रोफेसर, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज
  • श्री अभिषेक शुक्ला, संस्थापक, शुरुआत फाउंडेशन
  • श्री महेश कुमार द्विवेदी, समाज सेवी

ने प्रतिभागियों के वक्तव्य का मूल्यांकन किया।

युवाओं ने निर्धारित समय में विषय की समझ, तार्किक एवं विश्लेषणात्मक क्षमता, अभिव्यक्ति की स्पष्टता, मौलिकता, प्रस्तुतीकरण एवं आत्मविश्वास के साथ अपने विचार रखे। पूरे कार्यक्रम के दौरान सदन सभागार में युवाओं का उत्साह एवं आत्मविश्वास देखते ही बनता था।

शीर्ष 10 प्रतिभागियों ने बनाई अपनी पहचान

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 10 प्रतिभागियों को महापौर एवं नगर आयुक्त एवं उपनिदेशक मेरा युवा भारत में ट्रॉफी मेडल और प्रमाणपत्र देकर ऊर्जा बढ़ाई –
नगर आयुक्त महोदय ने नगर निगम की तरफ से प्रथम , द्वितीय तृतीय को पृथक रूप 5000, 3000 तथा 2000 कैश तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर उत्साह वर्धन किया।
मेरिट के अनुसार –

  1. अदिति सिंह
  2. वैभव श्रीवास्तव
  3. अदीबा अब्बासी
  4. वंशिका पाठक
  5. अंकुश मिश्र
  6. पलक
  7. अभिज्ञान सिंह
  8. अनुभव शुक्ला
  9. अनुपम मौर्या
  10. अभिनव पाण्डेय

शीर्ष 3 प्रतिभागी पहुंचेंगे विधान सभा स्तर तक – शीर्ष तीन को

कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि यह रही कि शीर्ष 3 प्रतिभागियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय चरण के लिए किया गया, जहां उन्हें विधान सभा स्तर पर अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। इस प्रकार जिला स्तरीय युवा संसद युवाओं के लिए राज्य एवं आगे राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच बनी।

युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने बनाया कार्यक्रम को सफल

कार्यक्रम का संपूर्ण एंकरिंग/संचालन श्री अमरेश दुबे द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया। कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफल बनाने में युवराज, शुभम, सक्षम, कावेरी, पायल, अस्मिता, अमन एवं कृष्णा मौर्य , राम अवध कुशवाहा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन सदस्यों द्वारा प्रतिभागियों की स्क्रीनिंग, व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रम के सुचारु संचालन में उल्लेखनीय योगदान दिया गया।

मेरा युवा भारत, प्रयागराज की ओर से आयोजित इस युवा संसद ने जिले के युवाओं को लोकतांत्रिक विमर्श, नेतृत्व क्षमता, तार्किक चिंतन एवं राष्ट्र निर्माण के विषयों पर अपनी आवाज रखने का सशक्त मंच प्रदान किया। विभिन्न संस्थानों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए युवाओं की व्यापक सहभागिता ने यह संदेश दिया कि प्रयागराज का युवा न केवल देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी राय रखता है, बल्कि विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए भी तैयार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.