दमदारी के साथ, आपकी बात

चक्रवाती तूफ़ान अर्णब के अवशेष के प्रभाव से प्रदेश में हुई व्यापक वर्षा के उपरांत मौसम साफ़ होने के संकेत

0

- Advertisement -

अति प्रचंड चक्रवाती तूफान “अर्णब” के अवशेष के पूर्वी उत्तर प्रदेश पर संकेन्द्रित निम्न दबाव क्षेत्र की मध्य क्षोभमंडलीय उपोष्ण कटिबंधीय पछुआ हवाओं के प्रभाव से उत्तरोत्तर कमजोर पड़ने से पिछले 3 दिनों के दौरान प्रदेश में हुई व्यापक वर्षा का दौर कल से क्षीण होकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट गतिविधियों तक सीमित हो जाने के साथ ही मौसम साफ होने से आगामी 3-4 दिनों के दौरान दिन के अधिकतम तापमान में 4-6°C की बढ़ोतरी होने जबकि रात के न्यूनतम तापमान में 2-4°C की गिरावट आने की सम्भावना है| इसी क्रम में आगामी दिनों में सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का से मध्यम कोहरा पड़ने की भी संभावना है जो दिन चढ़ने के साथ तुरंत छंट जाएगा|

Leave A Reply

Your email address will not be published.